गोपालगंज: हथुआ रोड में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार महिला जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ रोड में शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।