गोपालगंज: मारवाड़ी मोहल्ले में एसडीओ व एसडीपीओ ने की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली टिकट व स्टांप बरामद, आरोपित फरार।
शहर के मारवाड़ी मोहल्ले एक घर में सदर एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान कंप्यूटर व प्रिंटर, स्टांप सहित कई कागजात बरामद किया गया। इस दौरान को देखकर आरोपित फरार हो गया। वहीं नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।