बिंदकी: सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते रेखा देवी उम्र लगभग 50 वर्ष ने रविवार तथा सोमवार की मध्य रात 12:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। अधेड़ महिला की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया