हरिद्वार: रोशनाबाद ग्राम के जंगल में गो हत्या और इसके अवशेष मिलने पर गौ रक्षा दल व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया बवाल
हरिद्वार के ग्राम रोशनाबाद के जंगल में गौ हत्या और इसके अवशेष मिलने पर गौ रक्षा दल व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रानीपुर कोतवाली और सिडकुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समझाकर मामले को शांत किया।