हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान पर पर हर की पौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने भारी ठंड के बीच किया गंगा स्नान
आज मकर संक्रांति का पर्व है। मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्य अर्जित होता है। मकर संक्रांति गंगा स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।