हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को भूपतवाला क्षेत्र से किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को भूपतवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी को भूपतवाला क्षेत्र में रह रहे आकाश कुमार सिंह ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। आकाश कुमार महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं।