हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 96 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगत सिंह चौक के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 96 पव्वे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आदित्य है जो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कड़छ मोहल्ले का निवासी है।