हरिद्वार: मेला नियंत्रण भवन सभागार में जिला अधिकारी ने एक अहम बैठक कर गंगा घाटों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
हरिद्वार जिला अधिकारी ने मेला नियंत्रण भवन सभागार में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसको दृष्टि में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत दिनांक 14 से 22 जनवरी 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत जनपद के समस्त मंदिरों, देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान चलाने के साथ ही लाइटिंग व दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था की जाए।