हरिद्वार: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार, किशोरी भी सकुशल दस्तयाब
क्षेत्र से अपहृत हुई 13 वर्षीय नाबालिग को सकुशल दस्तयाब करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल किशोरी के पिता ने रानीपुर कोतवाली में अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर एक व्यक्ति द्वारा भाग ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी विक्की को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।