पटना ग्रामीण: पटना के बापू सभागार में राहुल गांधी का काफिला पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
बापू सभागार में शनिवार को संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होने के लिए बापू सभागार पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान सिर्फ किताब नहीं है।