पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र से चार मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 27 आईफोन और एंड्राइड मोबाइल बरामद
सचिवालय थाना पुलिस ने पटना के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन सभी अपराधियों के पास से 27 आईफोन और एंड्राइड मोबाइल बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे सचिवालय SDPO डॉ अनु कुमारी ने मामले की जानकारी दी है।