बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सोमवार को नागौर के दौरे पर रही। इस दौरान नागौर स्थित अपने आवास पर मिर्धा ने जनसुनवाई की। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगे लेकर पहुंचे और मिर्धा ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई को लेकर मिर्धा ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर साझा की है।