नगर निगम में सहयोग शिविर का आयोजन, वार्ड 31 से 45 तक के नागरिकों ने लिया लाभ
आरा। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर आरा नगर निगम, भोजपुर की ओर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।