लोकतंत्र की रक्षा एवं तानाशाही शक्तियों के विरोध में इंडिया गठबंधन के कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर आरा परिसदन में बैठक
आरा। लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता तथा तानाशाही प्रवृत्तियों के विरोध में इंडिया गठबंधन, बिहार के आह्वान पर आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित संयुक्त आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को भोजपुर जिले में सफल बनाने को लेकर इंडिया गठबंधन भोजपुर जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आरा परिसदन में आयोजित की गई।
Arrah, Bhojpur | Oct 6, 2026