प्रयागराज में युवक की निर्मम ह*त्या, सिर कुचलकर ह*त्या से सनसनी
प्रयागराज के #घूरपुर थाना क्षेत्र के #सारंगापुर भारतीय बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक राहुल भारतीय पुत्र शांतलाल भारतीय की धारदार हथियार से सिर पर वार कर निर्मम ह*त्या कर दी गई।
गांव के पास स्थित एक चबूतरे पर युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। आशंका है कि रात के समय हमला कर ह*त्या की गई है।
सूचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
#CrimeNews #prayagrajnews #prayagrajpolice