गोविंदगढ़: बगड़ तिराहा में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के साथ पैदल बैंक जा रही थी, पीछे से मारी टक्कर
रामगढ़ के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ पैदल बैंक के काम से बांबोली जा रही थी। इसी दौरान मीणापुरा स्कूल के सामने पीछे से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी बाल-बाल बच गई।