मंझनपुर: जिला कौशांबी के 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई आरक्षी नागरिक सिपाही भर्ती परीक्षा, 17376 में से 2360 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
कौशाम्बी जिले में आरक्षी नागरिक सिपाही भर्ती की परीक्षा शनिवार को पहले दिन जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। 17 हजार 376 अभ्यर्थियों में 2360 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा के दौरान एडीजी के साथ डीएम व एसपी दोनों पाली की परीक्षा का जायजा केंद्रों पर लेते रहे।