मंझनपुर: दशरथपुर बिसारा के युवक ने डीएम से की शिकायत, कहा- इंटरलॉकिंग लगाकर रोड के चौड़ीकरण कार्य में की जा रही घोर लापरवाही
कौशांबी जिले के भरवारी नगर पालिका परिषद में आने वाले दशरथपुर बिसार के रहने वाले युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव में दशरथपुर से बिसारा गांव तक रोड के किनारे इंटरलॉकिंग लगाकर रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें घोर लापरवाही से कार्य किया जा रहा है। रोड के दोनों किनारे पाइपलाइन लीकेज की वजह से पानी बह रहा है।