मंझनपुर: समदा दूध डेयरी के पीछे मिली लाश का मामला, युवक की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास व प्राइवेट पार्ट काटकर सिर को कुचला गया
कौशांबी से बड़ी खबर है। यहां एक दिव्यांग युवक की हत्या कर उसका शव जलाने की कोशिश की गई। शनिवार सुबह गेहूं के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा मिला। हत्या से पहले युवक के सिर और मूंछ के बाल तक काट दिए थे। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।