अतरौली: अतरौली में पेट्रोल पंप पर 50 हजार की लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाश ने चलाई गोली, कर्मचारी घायल
अतरौली में पेट्रोल पंप पर 50 हजार की लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाश ने चलाई गोली, कर्मचारी घायल अतरौली के रामघाट रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाश ने 50 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। कर्मचारी के विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से बहरावद गांव निवासी कर्मचारी देवीशरण घायल हो गए।