मुरैना - ये कैसा विकास, नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण,धुरंधर का पुरा–गोपालपुरा मार्ग के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार।
मुरैना/पोरसा। पोरसा तहसील की ग्राम पंचायत कुरेठा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धुरंधर का पुरा से गोपालपुरा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से कच्चे मार्ग के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों का आवागमन भी बाधित रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके।
इस मामले में ग्राम पंचायत कुरेठा के सरपंच पति छोटेलाल शर्मा ने कहा कि संबंधित मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर लं�