सीकर: सदर थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Sikar, Sikar | Jun 29, 2024 सीकर के सदर थाने में आज दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि उसका विवाह 2015 में सीकर के रहने वाले सुभाष के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा तथा बाद में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया ।पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।