पाटन: पाटन अपर सत्र न्यायाधीश ने दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास, ₹25,000 अर्थदंड की सजा सुनाई
पाटन अपर सत्र न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी मिलन लोधी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई और ₹25000 का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने बताया कि कटंगी के ग्राम हिनौता में तुलसा बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें मामले में न्यायाधीश ने तर्कों से सहमत होते हुए सजा सुनाई।