हरिद्वार: हरिद्वार और श्यामपुर रेंज की संयुक्त टीम ने चंडी घाट चौक से गुलदार की खाल के साथ एक वन तस्कर को किया गिरफ्तार
हरिद्वार वन विभाग की हरिद्वार और श्यामपुर रेंज की संयुक्त टीम ने चंडी घाट चौक से गुलदार की खाल के साथ एक वन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम जसपाल सिंह है जो उत्तरकाशी का निवासी है और यह हरिद्वार में गुलदार की खाल की तस्करी करने आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया