हरिद्वार: भगत सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाजसेवियों ने भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन
हरिद्वार में शनिवार को शहीद ए आज़म भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगत सिंह चौक पर तमाम समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर भगत सिंह को नमन किया और देशभक्ति नारे लगाए। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। ये देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा और उन्हे याद करने का दिन है।