रसड़ा: दहेज में 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर पत्नी ने पति समेत 5 पर नगरा थाना में दर्ज कराया मुकदमा
Rasra, Ballia | May 30, 2026 नगरा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, भसुर और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था