पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को एक लाख की रिश्वत लेने के मामले में किया गिरफ्तार
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा दो कर्मचारियों पर एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जबकि वरिष्ठ अधिकारी फरार है। पंचकूला टीम ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है और एक वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।