पंचकूला: शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर बरवाला के व्यक्ति से 42 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बरवाला के एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर 42 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार बरवाला निवासी विकास गुप्ता ने बताया है कि मेरा बरवाला में तायल नर्सिंग होम है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं फेसबुक पर एक ऐड देखी। जिस पर शेयर मार्केट में पैसा लगाकर पैसे कमाने की बात कही गई थी।