पंचकूला: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के नजदीक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने दूसरी एक्टिवा पर शुरुआत महिला और बच्ची को मारी टक्कर
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के नजदीक एक्टिवा पर सवार एक व्यक्ति के द्वारा दूसरी एक्टिवा पर सवार महिला और उसकी बच्ची को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। वही एक्टिवा सवार हादसे के बाद मौका से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।