पंचकूला: पिंजौर के घाटीवाला में देवरानी ने जेठानी से पानी को लेकर किया झगड़ा, जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि मेरी देवरानी के द्वारा पानी को लेकर मेरे से झगड़ा किया गया है और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।