पंचकूला: पंचकूला के फेस 2 में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला जिला में लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। पंचकूला के फेस 2 में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया है। शिकायत करते व्यक्ति प्रवीण कुमार ने बताया है कि मोटरसाइकिल नंबर CH 01 BU 5155 पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।