पंचकूला: रामपुर सियुडी में ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया हैं। जिसमें शिकायत करता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरे साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई है और मुझे जान से मार देने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्तियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।