कोंडागांव: कलेक्टर ने बड़े राजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जारी किया नोटिस, पाठ्य पुस्तक वितरण में की गई थी लापरवाही
बड़े राजपुर विकासखंड में पाठ्य पुस्तक वितरण में लापरवाही मिलने पर कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने बुधवार को बड़े राजपुर विकासखंड का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्कूलों में अभी तक बच्चों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाई है इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।