कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में शुष्क दिवस घोषित, 15 अगस्त को जिले की सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
जिला कार्यालय कलेक्टर के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले शुष्क दिवस घोषित किया गया है।जिसके तहत समस्त देशी मदिरा दुकान और विदेशी मदिरा दुकान तथा एफ.एल.7 सैनिक केन्टीन फुटकर दुकानों को बंद रहेगा। अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही की जाएगी ।