कोंडागांव: कुवेमारी कुदालवाही डूवाल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद- एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री
एसडीओपी भूपतसिंह धनेश्री ने 7 अगस्त को एक बड़े मामले का खुलासा किया है उन्होंने मीडिया को बताया की कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार गस्त सर्चिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने कुदालवाही जंगल के पहाड़ी से नक्सिलयों द्वारा भारी मात्रा में डंप किये हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है।