बटियागढ़: फतेहपुर सड़क हादसे में मरनेवालों की संख्या हुई 4, कलेक्टर ने मृतकों व घायलों के परिजनों के लिए स्वीकृत की सहायता राशि
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर में तालाब के पास ट्रेक्टर ट्राली पलटने की घटना में मृतको की सँख्या 4 हो गई,सिविल अस्पताल हटा से जिला अस्पताल रेफर किये गए घायलो में से दो लोगो की मौत हो गई,जबकि रात में घटनास्थल पर 2 लोगो की मौत हुई थी,हादसे पर दुःख जताते हुए जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने तात्कालिक सहायता के रूप में मृतको के परिजनों को 25-25 हजार राशि स्वीकृत की