बटियागढ़: फतेहपुर में मार्ग पर फैले कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
बटियागढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत फतेहपुर के कई वार्डो में लोग कीचड़ और गंदगी से परेशान हैं,जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा दौलत अहिरवार के घर से दयाराम अहिरवार के घर तक सीसी सड़क निर्माण कर दिया गया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है, यंहा वार्ड 11 व आसपास कीचड़ भरे दलदली रास्ते हैं, वार्ड 06 से सीसी सड़क को शुरू तो किया गया लेकिन वह बीच तक ही पँहुच सकी