बटियागढ़: रजपुरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी,देर रात वन अमले की कार्यवाही
बटियागढ़ ब्लाक अंतर्गत चूना सगौनी के जंगल क्षेत्र से रजपुरा की ओर रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,देर रात वन अमले को देख ट्रेक्टर चालक ने लिफ्ट उठाकर ट्राली से रेत खाली कर दी,वन अमले ने खाली ट्रेक्टर और ट्राली को जब्त कर रजपुरा वन चौकी में खड़ा किया,हटा वनपरिक्षेञ अधिकारी के निर्देश पर अमले ने कार्यवाही की