बटियागढ़: फतेहपुर गांव के तालाब के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी,2 की मौत 18 घायल,देर रात हादसा
फतेहपुर चौकी क्षेत्र के तालाब के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया,यंहा श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में 2 लोगो की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हुए,घटना की सूचना पर मगरोंन थाना, फतेहपुर चौकी पुलिस और 108 सेवाएं मौके पर पँहुची मृतको और घायलो को सिविल अस्पताल हटा भेजा गया सभी श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर्व पर जटाशंकर जा रहे थे