बटियागढ़: बटियागढ़ में आवारा मवेशियों के हमले से घायल हुआ एक बुजुर्ग, अस्पताल में उपचार जारी
बटियागढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में सड़कों पर आवारा मवेशी लोगो की परेशानियों का सबब बने हुए हैं, रविवार दोपहर बटियागढ़ में साप्ताहिक बाजार को आये एक बुजुर्ग छलबल अहिरवार निवासी हिनोता मलवारा को मवेशियों ने कुचल कर घायल कर दिया,घटना के बाद गम्भीर हालत में 108 द्वारा बुजुर्ग को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा उनका उपचार जारी है।