बटियागढ़: अगारा गांव में बिच्छू के काटने से 3 साल के मासूम की मौत,फुटेरा चौकी क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा चौकी अंतर्गत आने वाली अगारा गांव में बिच्छू के काटने से 3 साल के मासूम की दुखद मौत का मामला सामने आया है बताया जा रहा अतुल पिता प्रताप लोधी उम्र 3 वर्ष को घर मे खेलते समय बिच्छू ने काट लिया,परिजन अस्पताल लेकर पँहुचे जंहा से गम्भीर हालत में जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया जंहा बच्चे की मौत हो गई,pm बाद शव परिजनों को सोपा