आबू रोड: आबूरोड के लुनियापुरा शिव शक्ति कॉलोनी में आग की चिंगारी से घर तक पहुंची आग, घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के लुनियापुरा स्थित शिव शक्ति कॉलोनी में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में बनी बाड़ में लगी आग की चिंगारी पास के एक मकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई।