कुम्भराज: कुंभराज की शराब दुकान में आग लगाई, ₹4 लाख का नुकसान, एक आरोपी गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Oct 17, 2026 गुना के कुंभराज में हैरान करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। 17 अक्टूबर को थाना प्रभारी ने बताया, 17 अक्टूबर अल सुबह स्विफ्ट कर से आए एक बदमाश ने शराब दुकान में आग लगा दी। जिसमें तीन फ्रिज बीयर और शराब जलने से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध संदीप मीणा निवासी कुंभराज को गिरफ्तार कर कार से पेट्रोल की खाली बोतल मिली है, जांच जारी है।