गंगापुर: अंकित मीणा की निर्मम हत्या के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे परिजनों ने किया धरना समाप्त
गंगापुर सिटी में पिछले दिनों अंकित मीणा की गला रेत और पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या के मामले में परिजन कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर बैठे हुए थे।आठवें दिन कलेक्टर एसपी के साथ वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन और परिजनों के बीच लिखित में समझौता हुआ। 10 मई को जयपुर बाईपास एक निजी अस्पताल के सामने खाली प्लॉट में अंकित मीणा की हत्या कर दी गई थी।