गंगापुर: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जुआ खेलते छः लोगों को दबोचा,मौके से 12 हजार रुपए किये जप्त
गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने गंगापुर सिटी शहर में दो अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते 6 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 हजार रुपए के साथ जुआ पर्ची, तो ताश के पत्ते जप्त किए हैं।