गंगापुर: गंगापुर सिटी मुख्यालय पर डीएम ने पेयजलआपूर्ति का लिया जायजा,वॉटर टैंकरों में जीपीएस की वस्तुस्थिति को जमीनीस्तर पर जांचा
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी द्वारा बालाजी चौक, जयपुर बाईपास,आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जाँच की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लीकेज की रोकथाम एवं पेयजल की गुणवत्ता व नियमित सूचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता रामकेश मीना सहित जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।