गंगापुर: प्रहलाद कुंड के पास बैंक कलेक्शन एजेंट से एक लाख पैंतीस हजार रुपए की नकाबपोश बदमाशो ने की लूट
गंगापुर सिटी जिले के हरिओम शर्मा निवासी भालपुर ने बताया कि वह निजी बैंक में लोन कलेक्शन का काम करता है उसकी बैंक महिला संगठनों को लोन देती है लोन कलेक्शन का काम प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता है। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश एक निजी बैंक लोन कलेक्शन एजेंट से 1,35000 रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पर एएसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।