चंदौली: थाना सैयदराजा पुलिस ने दो स्थानों से दो गांजा तस्करों को दबोचा, 1.275 किलो अवैध गांजा बरामद
सैयदराजा थाना पुलिस ने बुधवार शाम अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में गांजा तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1.275 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पहली गिरफ्तारी राजापुर बाजार से हुई। जहां तस्कर कलेन्द्र निवासी धरौली तथा दूसरी गिरफ्तारी धरौली से राजवंत निवासी उरगांव की हुई।