चंदौली: सिंघीताली समीप नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, शव के उड़े चिथड़े
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार अज्ञात युवक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की सड़क पर ही शव के चिथड़े तक उड़ गए, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।