शाहपुरा: मनोहरपुर के तोपचीवाडा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन
मनोहरपुर के तोपचीवाडा में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व प्रशासनिक लोगों को पानी की समस्या को लेकर कई बार अवगत करवा दिया गया। जिसके बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ तथा निजी आय से टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति की जाती है।